Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ज्योति याराजी बनी ओलंपिक में 100 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय 

मुंबई: भारत की सबसे तेज हर्डलर ज्योति याराजी ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालीफाई करके इतिहास रचा है। रिलायंस फाउंडेशन की स्टार एथलीट ज्योति याराजी इस स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।

 

 

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता एम अंबानी ने कहा कि, “हम रिलायंस फाउंडेशन एथलीट ज्योति याराजी पर गर्व करते हैं, जिन्होंने ओलंपिक में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स के लिए क्वालीफाई किया है। ज्योति की यात्रा उनके समर्पण और उनकी यह अद्वितीय उपलब्धि सपनों और कठोर मेहनत की शक्ति का ही प्रमाण है। वह भारत की युवा पीढ़ी की भावना, प्रतिभा और सहनशीलता को दर्शाती हैं।” ज्योति, जो इस स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं, ने पिछले साल एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर हर्डल्स में रजत पदक जीता था।

 

 

 

Jyoti Yaraji becomes the first Indian to qualify for 100m hurdles in the Olympics

 

 

 

वह 13वें अंक से नीचे पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला हैं और इस श्रेणी में किसी भारतीय द्वारा अब तक 15 सबसे तेज दौड़ लगाने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। ज्योति का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 12.78 सेकंड है, जिसे उन्होंने इस साल फिनलैंड के मोटोनट जीपी में हासिल किया था। हाल ही में, उन्होंने सीनियर इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। ज्योति यार्राजी की इस उपलब्धि ने न केवल भारतीय महिलाओं के लिए एक नई राह खोली है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारतीय एथलीटों की बढ़ती उपस्थिति को भी उजागर किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !