Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नीट – यूजी परीक्षा रद्द करने को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

नई दिल्ली: नीट-यूजी परीक्षा को रद्द करने को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। ये परीक्षाएं पांच मई को आयोजित की गई थीं।चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच इन याचिकाओं पर सुनावाई करेगी। इनमें परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोप और दोबारा परीक्षा आयोजित कराने के लिए दिशा – निर्देश दिए जाने की मांग वाली याचिकाएं शामिल हैं।

 

 

 

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितता से इनकार किया है। केंद्र के अनुसार, आईआईटी मद्रास की ओर से आयोजित नीट-यूजी 2024 के नतीजों की एक्सपर्ट ने जांच की है और इसमें अनियमितता नहीं मिली है। हलफनामे में केंद्र ने किसी विशेष इलाके में छात्रों को लाभ मिलने की बात से भी इनकार किया है।

 

 

Hearing to be held in Supreme Court today regarding cancellation of NEET-UG exam

 

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और एनटीए से किसी संभावित पेपर लीक के मामले में जवाब मांगा था और पूछा था क्या गलत तरीके अपनाने वालों की पहचान की जा सकती है। कोर्ट ने दोबारा परीक्षा को अंतिम विकल्प कहा था और कहा था कि अगर पूरी परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई है तभी इसे दोबारा कराया जा सकता है। इससे पहले केंद्र और एनटीए ने एक हलफनामा दायर करके दोबारा परीक्षा कराए जाने का विरोध किया था और इससे ‘उलटा असर’ होने की बात कही थी।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !