Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोटा में दिनदहाड़े दो भाईयों के मकान में चोरी, चोरों ने नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर किए पार 

कोटा: कोटा जिले में चोरी कि घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। ऐसा ही एक मामला नांता थाने क्षेत्र में सामने आया है। जहां पर दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने दो भाईयों के मकान में चोरी की है। चोरों ने कमरों का ताल तोड़कर नगदी सहित करीब 3 लाख के जेवर पार कर लिए है। जब बच्चे स्कूल से घर लौटे तो इस घटना का पता चला।

 

 

पीड़ित ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कारवाई है। पीड़ित कैलाश ने जानकारी देते हुए बताया कि वह नांता थाने इलाके में गढ़ के पास रहते है। वह स्कूल की वैन चलाते है और पत्नी स्कूल जाती है। पास ही में उनके भाई सुरेन्द्र का भी मकान है। आज सोमवार को करीब दोपहर एक बजे बच्चे जब स्कूल से घर पहुंचे तो घर का पूरा सामान इधर – उधर भिखरा पड़ा हुआ था। बच्चों के द्वारा दी गई सूचना पर वह घर लौटे।

 

 

House of two brothers gold silver Jewellery cash kota news update 15 July 2024

 

 

कुछ देर बाद उनकी पत्नी भी दौड़ती हुई घर आई। घर पहुंचकर उन्होंने देखा तो घर में रखी 10 हजार रुपए की नगदी सहित सोने – चांदी के जेवरात गायब मिले। पास ही में उनके भाई सुरेन्द्र के घर से भी 5 हजार रुपए की नगदी सहित सोने – चांदी के जेवर गायब मिले। इतना ही नहीं चोरों ने बच्चों के गुल्लक भी नहीं छोड़ें। चोरों ने गुल्लक फोड़कर उसमें रखी नगदी भी ले गए।

 

 

उन्होंने बताया कि चोरी कि घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच हुई है।इसी दौरान सुरेन्द्र की पत्नी भी स्कूल में काम करने गई हुई थी। दोपहर में बच्चे भी स्कूल से घर आ जाते है। इसी वजह से वह मुख्य द्वार पर ताला भी नहीं लगाते है। कमरों के ताला लगा रहता है। उन्होंने बताया कि घर में भैरु जी स्थान भी है, वहाँ भाला रखा हुआ था। चोरों ने कमरों के ताले भाले से तोड़े है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !