Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कोटा में 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा डबल डेकर कोच

कोटा: राजस्थान (Rasjthan) के कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) में डबल डेकर कोच (Double Decker Coach) का ट्रायल (Trail) चल रहा है। डबल डेकर कोच को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है। इस ट्रायल का उद्देश्य यह देखना है कि क्या यह कोच यात्रियों के साथ-साथ सामान को भी ढो सकता है। जानकारी के अनुसार अब तक 11 में से 3 ट्रायल हो चुके हैं और बाकी आठ जल्द ही पूरे किए जाएंगे। पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railways) के कोटा (Kota) मंडल में इन दिनों एक खास तरह के डबल डेकर कोच का ट्रायल चल रहा है।

 

 

इस कोच की खास बात यह है कि इसमें यात्रियों के साथ-साथ उनके सामान के लिए भी जगह बनाई गई है। इस ट्रायल में कोच को सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) और शामगढ़ स्टेशनों (Shyamgarh Station) के बीच 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया जा रहा है। गत बुधवार को कोटा (Kota Junction) और नागदा स्टेशनों (Nagda Station) के बीच भी इसी स्पीड से ट्रायल किया गया है।

 

 

Double decker coach ran at a speed of 180 km per hour in Kota

 

 

अब पार्सल और लगेज के लिए यात्रियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान:

रेलवे अधिकारियों के अनुसार देश में डबल डेकर कोच पहले से ही चल रहे हैं। इस डबल डेकर कोच में अब पार्सल लगेज रखने की भी व्यवस्था की गई है। इसके चलते अब इस कोच यात्रियों के अलावा, गार्ड और लगेज की भी व्यवस्था होगी।

 

 

 

 

कोच में यात्रियों के वजन के बराबर रखी जाएगी रेत:

इस ट्रायल का जिम्मा लखनऊ (Lucknow) स्थित अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन (RDSO) के पास है। 13 जुलाई से शुरू हुआ यह ट्रायल अभी तक सफल रहा है। अगले चरण में, कोच में यात्रियों के वजन के बराबर रेत के बोरे रखकर ट्रायल किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि कोच कितना वजन सह सकता है। ट्रायल के बाद आरडीएसओ अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड (Ministry of Railways) को भेजेगा। बोर्ड के फैसले के बाद ही यह कोच ट्रेनों में शामिल किया जाएगा।

 

 

 

इससे पूर्व भी हो चुका है ट्रायल:

यह पहली बार ऐसा नहीं है जब कोटा मंडल (Kota Railway Station) में डबल डेकर कोच का ट्रायल हो रहा है। दो साल पूर्व भी जुलाई के महीने में इसी तरह का ट्रायल किया गया था। तब भी कोच को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया था। कोटा रेल मंडल का ट्रैक देशभर में हाई स्पीड ट्रेन चलाने के लिए सबसे मजबूत माना जाता है। कोटा में पहले भी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express Train) का पहला ट्रायल किया जा चुका है। सात साल पहले 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वंदे भारत ट्रेन को भी कोटा में दौड़ाया गया था।

(सोर्स : नव भारत टाइम्स) 

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !