Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

आरएएस मुख्य परीक्षा-2023 में शामिल करने के लिए लगे सभी स्थगन प्रार्थना पत्र खारिज

जयपुर: राजस्थान उच्च न्यायालय खंडपीठ जयपुर द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा में सम्मिलित किए जाने हेतु लगाए गए सभी प्रार्थना पत्र  को खारिज कर दिया गया है। खंड पीठ द्वारा निरंतर सुनवाई दिनांक 12,16 तथा 18 जुलाई को नियत की गई थी। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता तथा कुंजी वैधता अनुभाग के अधिकारियों ने न्यायालय में उपस्थित रहते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए पक्ष रखा है।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि न्यायालय द्वारा अपने निर्णय में यह भी उल्लेखित किया है कि अपील करने वाले 569 अभ्यर्थियों में से 476 अभ्यर्थियों ने आयोग द्वारा उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए दिए गए अवसर पर किसी भी प्रकार की आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज नहीं कराई गई थी। ऐसे याचिका कर्ताओं को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित करने से पूरी परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
All postponement applications for inclusion in RAS Main Examination-2023 rejected Jaipur News
उल्लेखनीय है कि उक्त प्रारंभिक परीक्षा के 150 प्रश्नों में से 90 प्रश्नों को आधार बनाकर दायर की गई सभी अपीलों में दायर स्टे प्रार्थना पत्र को माननीय न्यायालय की खंडपीठ द्वारा खारिज किया गया है। इससे पहले माह मार्च 2024 में  एकलपीठ के द्वारा भी 569 अभ्यर्थियों द्वारा लगाई गई 34 रिटों को खारिज किया गया था।
फैक्ट शीट:
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के 907 पदों पर भर्ती के लिए 28 जून 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 972 है। आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था, जिसमें 4 लाख 58 हजार अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा उपरांत आयोग ने मॉडल उत्तरकुंजी जारी कर प्रश्नों पर आपत्तियां मांगी गई। निर्धारित अवधि दौरान आयोग को कुल 2200 अभ्यर्थियों की आपत्तियां प्राप्त हुई।
आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों से करवाने के उपरांत प्राप्त सलाह अनुसार 5 प्रश्न विलोपित तथा 3 प्रश्नों के उत्तर परिवर्तित किए गए। 20 अक्टूबर 2023 को आयोग द्वारा आरएएस प्री परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया। इसमें कुल 19 हजार 400 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा हेतु सफल घोषित किए गए। अब 20 एवं 21 जुलाई को आयोग द्वारा 5 जिला मुख्यालयों पर 71 परीक्षा केन्द्रों पर आरएएस मुख्य परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

45 rupees ticket, 4 trips, AI-powered trick caught in Jodhpur

45 रुपए का टिकट, 4 बार यात्रा, AI से बना जुगाड़ जोधपुर में पकड़ा गया

जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur) में मरुधर एक्सप्रेस में टिकट फ*र्जीवाड़े का हैरान करने वाला मामला सामने …

AC Office Gold Cash Gujarat Viral News 21 April 26

चोर भी गर्मी से बेहाल, पहले चोरी की फिर AC चलाकर ऑफिस में सो गया

गुजरात: गुजरात (Gujarat) के नवसारी में चोरी की एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जहां …

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !