Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

15 अगस्त तक लगभग 1100 करोड़ जाएंगे ग्राम पंचायतों के खाते में

जयपुर: पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा कि 15 अगस्त तक लगभग 1100 करोड़ रुपये से अधिक राशि ग्राम पंचायतों के खाते में जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने पंचायती राज, मनरेगा, वित्त, सार्वजनिक निर्माण, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं गृह विभाग के अधिकारियों के साथ सरपंच संघ के प्रतिनिधियों के साथ उनकी मांगो पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

By August 15, approximately Rs 1100 crore will go into the accounts of Gram Panchayats of Rajasthan

 

 

 

प्रतिनिधियों ने अनुदान राशि के अलावा मनरेगा योजना में कार्य करने वाले मेट व कारीगरों के मानदेय में वृद्धि करने, मनरेगा में कार्यरत श्रमिकों की उपस्थिति ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन करने, जलजीवन मिशन हर घर में जल वितरण हेतु योजनाओं के संचालन व संधारण का उत्तरदायित्व जलदाय विभाग को देने, कुशल व अकुशल श्रमिकों के मानदेय में वृद्धि करने, मध्यप्रदेश मॉडल पर सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाने, सरपंचों का मानदेय 20 हजार रुपये करने, सरपंचों को राजमार्गों पर टोल फ्री पास देने, पंचायती राज कल्याण कोष बोर्ड बनाने, पंचायतों को अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाने की मांग की हैं।

 

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार उनकी मांगों को लेकर संवेदनशील है एवं गांवों के विकास को लेकर कृत संकल्पित है। इन मांगों पर यथोचित कार्यवाही की जायेगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !