Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सरकारी सड़क के दोनों तरफ हटवाया अतिक्रमण

सवाई माधोपुर: बड़ागाँव कहार से खिरनी-बौंली पीडब्ल्यूडी संपर्क सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमियों ने पोल लगाकर अतिक्रमण कर रखा था, जिससे विगत एक साल से सड़क कार्य बाधित हो रहा था। सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश मीना ने सड़क सीमा में स्थित अतिक्रमण हटवाने एसडीएम मलरना डूंगर को पत्र लिखा था।

 

 

जिस पर एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने मलारना डूंगर तहसीलदार सीमा घुणावत को टीम गठित करने के निर्देश दिए। एसडीएम की सख्ती से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जेसीबी की मदद से बड़गांव कहार से खिरनी-बौंली 3 किमी पीडब्ल्यूडी संपर्क के दोनों तरफ से अतिक्रमणों को हटवाया गया।

 

 

Encroachment removed on both sides of government road in malarna dungar sawai madhopur

 

 

अतिक्रमियों ने किया विरोध:

इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमियों ने विरोध कर मौके पर कार्य बाधित करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस-प्रशासन की सख्ती से उनकी नहीं चली। गिरदावर भरतलाल मीना , पटवारी रुप सिंह मीना, धर्मसिंह गुर्जर ,मनीष बैरवा,राजेन्द्र मीना कनिष्ठ अभियन्ता और उप निरीक्षक संपत सिंह मय पुलिस इमदाद मौके पर मौजूद रहे।

 

 

 

उपखंड अधिकारी मलारना डूंगर बद्रीनारायण विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 3 किमी से भी अधिक सरकारी सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाये गए हैं, जिससे सड़क निर्माण का अवरुद्ध कार्य शुरू हो सकेगा और आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अतिक्रमियों से सख्ती से निपटा जाएगा ।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !