Sunday , 8 March 2026
Breaking News

चार राज्यों के सीएम ने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का लिया फैसला

नई दिल्ली: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल मंगलवार को आम बजट पेश किया है। बजट को लेकर विपक्षी पार्टियों ने बजट की आलोचना करते हुए इसे भाजपा के दो प्रमुख सहयोगी दल जेडीयू और टीडीपी को खुश करने का बजट बताया है। विपक्ष का कहना है कि बेरोजगारी और महंगाई की उच्च दर जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

विपक्ष का कहना है कि गैर एनडीए शासित वाले राज्यों को नजरअंदाज किया गया है। डीएमके और कांग्रेस ने कथित भेदभाव पूर्ण बजट के खिलाफ विरोध प्र*दर्शन करने का फैसला किया है। ऐसे में अब तमिलनाडु के सीएम एम. के. स्टालिन और कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया शनिवार को होने वाली नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में नहीं भाग लेंगे।

CMs of four states decided to boycott NITI Aayog meeting

मंगलवार शाम को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राज्यों की बात रखने के लिए नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी। मंगलवार को बजट पेश होने के बाद कांग्रेस ने इसे अपने घोषणापत्र की नकल बताया था। कांग्रेस ने दावा किया है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंटर्नशिप कार्यक्रम उनके 2024 के घोषणापत्र से लिया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !