Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे पहुंचे जयपुर

जयपुर: राजस्थान के मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे मंगलवार दोपहर को राजकीय वायुयान से जयपुर पहुंच गए है। एयरपोर्ट पर वायुयान से उतरते ही मनोनीत राज्यपाल बागडे का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित मंत्री परिषद के अन्य सदस्यगण, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू सहित वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी उनकी अगवानी की।

 

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मनोनीत राज्यपाल बागडे से मंत्री परिषद के सदस्यों का परिचय करवाया। एयरपोर्ट पर मनोनीत राज्यपाल को आर.ए.सी. की बटालियन ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मनोनीत राज्यपाल बागडे ने परेड की सलामी ली और सम्मान गारद का निरीक्षण किया।

Nominated Governor Haribhau Kisanrao Bagde reached Jaipur
राजभवन में हुआ भाव भरा स्वागत:
मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे का जयपुर राजभवन पहुंचने पर भाव-भरा स्वागत किया गया। उन्हें राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर राज्यपाल बागडे की अगवानी की।
भगवान शिव की पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की:
मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन पहुंचने के बाद सबसे पहले भगवान शिव की पूजा अर्चना की। उन्होंने राजभवन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में जलार्पण कर भगवान को बिल्व पत्र और प्रसाद अर्पण कर सबके मंगल की कामना की। राजभवन के अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया।
राज्यपाल कलराज मिश्र से की मुलाकात:
मनोनीत राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने राजभवन पहुंचने के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र ने उनकी अगवानी की।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !