Saturday , 7 March 2026
Breaking News

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित, नहीं खेल पाएंगी फाइनल

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) अयोग्य घोषित दी गई हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, विनेश को अधिक वजन के कारण अयोग्य घोषित किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी इस खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार विनेश को जिस कैटेगरी में खेलना था, उसमें विनेश का वजन करीब 100 ग्राम ज्यादा रहा है।

विनेश ने छह अगस्त की रात को महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम के भार वर्ग इवेंट में क्यूबा की पहलवान को शिकस्त दी थी और फाइनल में जगह बनाई थी। विनेश के अयोग्य घोषित होने के बाद इस इवेंट में भारत के गोल्ड या सिल्वर जीतने का सपना अब अधूरा ही रह गया है।

Vinesh Phogat disqualified from Paris Olympics

भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Associatation) ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा है की बहुत ही खेद के साथ भारतीय दल को यह बताना पड़ रहा है कि विनेश फोगाट को 50 किलो भार वर्ग कैटेगरी से बाहर कर दिया गया है। टीम के रात भर मेहनत करने के बाद भी विनेश का भार 50 किलो से कुछ ग्राम ज्यादा पाया गया है।

 भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा है कि भारतीय दल इस पर और कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा। भारतीय दल आपसे यह अनुरोध करता है कि आप विनेश की निजता की इज्जत करें।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !