Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव 3 सितम्बर को

जयपुर: राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राज्य सभा उप चुनाव की प्रक्रिया राज्य विधानसभा परिसर में होगी।

 

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार के सी वेणुगोपाल के राज्य सभा की सदस्यता छोड़ने पर रिक्त हुए स्थान के लिए यह उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर सदस्यता का कार्यकाल 21 जून, 2026 तक रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप चुनाव के लिए 21 अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 अगस्त को होगी, जबकि 27 अगस्त तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे।

 

 

By-election for a vacant seat of Rajya Sabha on September 3 in rajasthan

 

 

 

आवश्यक होने पर मतदान 3 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 6 सितम्बर तक सम्पन्न कर ली जाएगी। गौरतलब है कि राजस्थान सहित देश के 9 राज्यों में राज्य सभा की कुल 12 सीटों पर उप चुनाव सम्पन्न होने हैं। इनमें से 10 सीटें तत्कालीन सदस्यों के 18वीं लोक सभा का सदस्य चुने जाने और 2 सीटें सदस्यों के त्याग-पत्र  देने के कारण रिक्त हुई हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !