Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

अवैध माइनिंग के खिलाफ राज्य के हर जिले में बनेंगे कॉल सेंटर

जयपुर: राजस्थान के हर जिलों में अब अवैध माइनिंग के खिलाफ कॉल सेंटेर बनाएं जाएंगे। इन कॉल सेंटर की सहायता से अवैध माइनिंग की शिकायत दर्ज और उनका तुरंत निस्तारण किया जाएगा। इस कॉल सेंटर पर दर्ज शिकायत पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी जो एक्शन लेगी और अवैध माइनिंग को रुकवाएगी।

 

ये आदेश हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक केस पर सुनवाई के बाद दिए है। दरअसल, इसी साल मीडिया और अखबारों में आई अवैध खनन की खबरों पर संज्ञान लेते हुए एनजीटी भोपाल ब्रांच ने इस पर सुनवाई की है। जस्टिस शिव कुमार सिंह, सदस्य डॉ. ए. सैंथल वेल ने राज्य सरकार को अवैध माइनिंग पर कार्यवाही करके उसे रोकने के आदेश दिए है।

 

 

Call centers will be built in every district of the state against mining in rajasthan

 

 

 

एनजीटी ने मई में सुप्रीम कोर्ट के जारी आदेशों का जिक्र करते हुए कहा है कि ये काम रोकने की जिम्मेदारी जिला कलेक्टर की है। कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी कमेटी जिसमें अलग-अलग विभाग के अधिकारी शामिल हैं। वह अवैध माइनिंग की प्राप्त शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेकर उसे बंद करवाए।

 

 

इसके लिए एनजीटी ने हर जिले में एक अलग से कॉल सेंटर खोलने के भी आदेश दिए है। इसका टोल फ्री नंबर जारी करने और उस पर दर्ज होने वाली अवैध माइनिंग की शिकायतों को तुरंत इस कमेटी को फोरवर्ड करने के लिए कहा गया है। साथ ही कमेटी को इन शिकायतों पर बिना देर करें एक्शन लेकर अवैध माइनिंग को रोकने की कार्रवाई करनी चाहिए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

45 rupees ticket, 4 trips, AI-powered trick caught in Jodhpur

45 रुपए का टिकट, 4 बार यात्रा, AI से बना जुगाड़ जोधपुर में पकड़ा गया

जोधपुर: जोधपुर (Jodhpur) में मरुधर एक्सप्रेस में टिकट फ*र्जीवाड़े का हैरान करने वाला मामला सामने …

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !