Saturday , 7 March 2026
Breaking News

2 बसों में लगी आग, मचा हड़कंप, दोनों गाड़ियां हुई खाक

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के बजरिया स्थित अंबेडकर सर्किल पर गत रविवार देर रात दो बसों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते दोनों बसें जलकर खाक हो गई। सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा के अनुसार देत रात में स्थानीय लोगों ने अंबेडकर सर्किल पर आग लगने की सूचना दी।

 

 

लोगों ने सूचना देकर बताया कि यहां सड़क पर खड़ी 2 बसों में आग लग गई है। सूचना मिलने पर नगर परिषद का अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा। इस दौरान दस्ते को 2 बसों में आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठती हुई दिखाई दी। जिस पर तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिगेड से आग बुझाने का प्रयास किया और करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।

 

Fire Accident in two buses in sawai madhopur

 

 

 

तेज बारिश के बीच आग की घटना चौंकाने वाली:

आग के दौरान बस में कोई भी व्यक्ति नहीं सो रहा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पिछले दो-तीन दिन से सवाई माधोपुर में भीषण बारिश का दौर लगातार जारी है। जिससे जगह-जगह जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच यह आगजनी की खबर चौंकाने वाली है, क्योंकि बारिश के चलते आग लगने की संभावनाएं कम ही होती है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !