Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चोरों ने आयरन वर्कशॉप से 150 किलो लोहा किया पार 

कोटा: कोटा जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कोटा में रोजाना चोर बेखौफ होकर चोरी कर रहे है। ऐसा ही एक मामला उद्योगनगर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहाँ पर चोरों ने मल्टीमेटल के सामने स्थित एक लेथ मशीन के वर्कशॉप में सेंध मारी है। चोरों ने वर्कशॉप से शाफ्ट और प्लेटें सहित लोहे के आइटम पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना वहाँ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

 

Iron workshop police kota news update 12 aug 2024

 

 

पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना भी किया है। पीड़ित अब्बास ने बताया कि घटना सुबह 4 बजे के आसपास की है। उन्होंने बताया कि चोर वर्कशॉप की 7 फीट ऊंची दीवार लांग कर अंदर घुसे है। चोर वर्कशॉप में रखी लोहे की शाफ्ट, लोहे की प्लेटें सहित 150 किलो लोहे का सामान चुराकर ले गए।

 

 

 

करीब एक सप्ताह पहले भी वर्कशॉप से 150 किलो लोहे के सामान चोरी हुए थे। उस दौरान वहाँ पर सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं थे। शायद इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे है। अब्बास ने बताया कि वर्कशॉप में 24 घंटे गार्ड की ड्यूटी रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

A love story that began with a wrong number, now she's married to a man 26 years younger than her.

गलत नंबर से शुरू हुई प्रेम कहानी, दो बार धर्म परिवर्तन, अब 26 साल छोटे युवक से रचाई शादी

बिहार: Bihar के जमुई (Jamui) जिले से एक अनोखी प्रेम कहानी (Love Story) सामने आई …

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !