कोटा: कोटा जिले में अपने दोस्त के साथ माता जी के दर्शन के लिए जा रहे एक व्यक्ति सड़क हा*दसे में मौ*त हो गई है। रास्ते में व्यक्ति की बाइक स्लिप होने से उसकी मौ*त हो गई है। घटना भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र की है। मृ*तक रामभरोस गुर्जर धोखडा की बावड़ी, तालेड़ा जिला बूंदी का रहने वाला था।

पुलिस ने व्यक्ति के श*व को पोस्टमॉर्टम के लिए एमबीएस अस्पताल में रखवाया था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद श*व परिजनों को सौंप दिया है। बिजौलिया थाना हैड कॉन्स्टेबल हरि सिंह के अनुसार गत 10 अगस्त की सुबह रामभरोस अपने साथी गिर्राज के साथ जोगणिया माता जी के दर्शन के लिए जा रहा था। दोनों ही बाइक से जा रहे थे।
करीब 11 बजे भोपतपुरा के पास आगे के ब्रेक लगाने से बाइक स्लिप हो गई। हा*दसे में रामभरोस के सिर व चेहरे पर चोट लगी थी। जिसे घायल हालात में बिजौलिया अस्पताल ले जाया गया। वहां से कोटा रेफर किया गया। कोटा एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई। रामभरोस खेती करता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया