श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के सवाई माधोपुर आगमन पर छात्र नेताओं ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

छात्रनेताओं ने कालवी से मुलाकात के दौरान रानी पद्मावती के इतिहास से छेड़छाड़ करके संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई जा रही फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना के द्वारा की कार्रवाई पर आभार प्रकट किया। कालवी से मुलाकात के दौरान छात्रनेता राजवीर मीणा, नरेंद्र धाकड, मुरली गौतम, अजय शर्मा, अनुज सिंह सहित कई छात्रनेता मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया