Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

इस जिले में 789.65 एमएम अधिक दर्ज की गई बारिश 

सवाई माधोपुर: जल संसाधन खण्ड सवाई माधोपुर में रेनगेज स्टेशनों पर आज दिनांक तक औसत वर्षा से अधिक 789.65 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई हैं।

 

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण शर्मा ने बताया कि जिले में स्थापित रेनगेट स्टेशनों ढ़ील बांध 744 एम.एम., मानसरोवर बांध 703 एम.एम., देवपुरा बांध 485 एम.एम., पांचोलास बांध 727 एम.एम., भाड़ौती 713 एम.एम., खण्डार 787 एम.एम., सवाई माधोपुर (मानटाउन) 874 एम.एम. दर्ज की गई है।

 

 

789.65 mm more rainfall was recorded in this district Sawai madhopur news

 

 

 

इसी प्रकार सवाई माधोपुर (तहसील) 891 एम.एम., खण्डार (तहसील) 966 एम.एम., चौथ का बरवाड़ा (तहसील) 782 एम.एम., मलारना डूंगर (तहसील) 924 एम.एम., बौंली (तहसील) 924 एम.एम., मित्रपुरा (तहसील) 692 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई हैं। इसी प्रकार गंगापुर सिटी में स्थापित रेनगेज स्टेशनों मोरासागर बांध 837 एम.एम., गंगापुर सिटी (तहसील) 777 एम.एम., वजीरपुर (तहसील) 870 एम.एम., बामनवास (तहसील) 728 एम.एम., वर्षा दर्ज की गई हैं।

 

 

जिले के बांधों में पानी की स्थिति:

जल संसाधन विभाग के अनुसार खण्ड सवाई माधोपुर के अधीन कुल 18 बांध आते हैं, जिसमें 10 बांध सवाई माधोपुर जिले एवं 8 बांध गंगापुर सिटी जिले के हैं। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानसून सत्र चल रहा हैं, जिसमें हुई बारिश से विभाग के सभी बांधों में पानी की अच्छी आवक हुई हैं।

 

 

जिनमें से ढ़ील बांध 18.6 फीट (2.6 ऑवर फ्लो), मानसरोवर बांध 31.4 फीट (0.4 ऑवर फ्लो), गलाई सागर बांध 21.2 फीट (1.2 ऑवर फ्लो), पांचोलास बांध 20.9 फीट (0.9 ऑवर फ्लो), मुई बांध 6.11 फीट (0.11 ऑवर फ्लो), नागोलाव बांध 10.6 फीट (0.6 ऑवर फ्लो), नागतलाई बांध 7.1 फीट (0.1ऑवर फ्लो), नया तालाब लिवाली 7.6 फीट (1.6 ऑवर फ्लो), आकोदिया बांध 10.3 फीट (0.3 ऑवर फ्लो) बांध पूर्ण भरने के उपरान्त ऑवरफ्लो हो चुके हैं तथा लगभग सभी बांधों में पानी आवक लगातार हो रही हैं, जिस कारण यह संभावना हैं कि शेष बांध भी अपनी पूर्ण भराव क्षमता तक भर जाएंगे।

 

 

 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में विभागीय सभी बांध, एनिकट सुरक्षित हैं एवं विभाग द्वारा पूर्ण मॉनिटनिंग में हैं। सभी फिल्ड स्टॉफ को प्रतिघण्टा रिपोर्ट करने एवं मुख्यालय व फिल्ड पर रहने हेतु पाबन्द किया हुआ हैं। आमजन से अपील हैं कि जिले में भारी वर्षा के कारण सभी नदी-नाले अपने ऊफान पर हैं। ऐसी स्थिति में बांधों पर कम से कम जाएं एवं नदी नालों में आवागमन नहीं करें, साथ ही अधिक जल भराव क्षेत्र से दूरी बनाये रखें। सावधान रहे। सतर्क रहें।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !