Thursday , 23 July 2026
Breaking News

पुलिस हिरासत से भागे आरपी को कोटा पुलिस ने पकड़ा 

कोटा: कोटा पुलिस ने मुंबई पुलिस की हिरासत से फ*रार आरोपी को पकड़ा है। कोटा पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फायक हुसैन उर्फ वासिफ निवासी लाल जी पाड़ा गली नम्बर 3 गादीवली, पश्चिम मुंबई महाराष्ट्र को गिर*फ्तार किया है। कोटा पुलिस ने आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया है। आरोपी फायक पर दुबई की करेंसी (दिरहम) को रुपयों के बदलने के एवज में धो*खाधड़ी का आरोप है।

 

 

Mumbai Kota City Police News 14 aug 2024

 

 

आरोपी फायक मुंबई पुलिस की हिरासत से फ*रार था। कोटा शहर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि श्रीराम घोकडे यूनिट 9 क्राइम ब्रांच ब्रांदा मुंबई महाराष्ट्र के जरिए वॉट्सऐप पर भीमगंजमंडी थानाधिकारी को सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि धो*खाधड़ी का आरोपी मुंबई पुलिस हिरासत से फ*रार हुआ है।

 

 

 

 

उसकी राजस्थान के कोटा जिले में होने की सूचना है। मुंबई पुलिस की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी और थानाधिकारी की अगुवाई में टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने भीमगंजमंडी इलाके में होटलों की तलाशी ली। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी तलाश किया।

 

 

सर्च के दौरान टीम पुराने रेलवे पंप हाउस के पास पहुंचे, जहां एक व्यक्ति वॉट्सएप के हुलिए का नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान कर डिटेन किया। पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लेकर आई और मुंबई पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। कोटा पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फायक को मुंबई क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dr. Mukesh Meena from Sawai Madhopur Receives International Distinguished Scientist Award Vikalp Times

गर्व का पल: सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट अवार्ड’

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के नींदडदा गांव निवासी एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू), उदयपुर …

ACB Kota Sultanpur JEN JVVNL VCR News 23 July 26 Vikalp Times

1 हजार की रि_श्वत लेते JEN समेत 2 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

कोटा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कोटा (Kota) ग्रामीण में बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर …

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !