Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पटरी से उतरे साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास ट्रेन नंबर 19168 साबरमती एक्स्प्रेस की 22 बोगियां पटरी से उतर गई है। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी एक्स पोस्ट के जरिए हा*दसे पर बयान साझा किया है।

अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन आज सुबह 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और पटरी से उतर गया। रेल मंत्री ने बताया कि इंजन पर तेज टक्कर के निशान पाए गए हैं। सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रख लिया गया है।

22 coaches of Sabarmati Express derailed in kanpur

आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। उन्होंने लिखा है कि यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई। यात्रियों के लिए अमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।वहीं हा*दसे के बारे में बताते हुए झांसी मंडल, कानपुर के डीआरएम दीपक कुमार ने बताया कि इस हा*दसे में डिब्बे पटरी से उतरे हैं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। हमने यात्रियों को कानपुर भेजा है। कानपुर में भी एक ट्रेन तैयार है उससे यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

ड्राइवर के बयान के अनुसार इंजन से कुछ टकराने की बात सामने आई है। कानपुर के एडीएम सिटी राकेश वर्मा के अनुसार ट्रेन की 22 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। लोगों को बसों से कानपुर स्टेशन भेज दिया गया है। हा*दसे की वजह बताते हुए रेलवे ने जानकारी दी है कि ड्राइवर के अनुसार बोल्डर के इंजन के टकराने से यह हा*दसा हुआ है। रेलवे ने यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। साथ ही कुछ ट्रेनों को कैंसल किया गया है और कुछ को डायवर्ट भी किया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !