Thursday , 23 April 2026
Breaking News

5 फीट लंबे मगरमच्छ का किया रेस्क्यू

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में लगातार सांप और मगरमच्छ के बाहर निकलने की घटनाएं सामने आ रही है। बारिश में जलीय जीव बाहर निकल कर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब काला तालाब में देखने को मिला है। जहां फोरेस्ट विभाग की टीम ने तीन दिन में 2 मगरमच्छों का रेस्क्यू किया है। जिन्हें डेम में सुरक्षित रिलीज किया गया है। ये मगरमच्छ आवासीय इलाकों में आ गए थे।

 

इनकी लम्बाई करीब 5 फीट बताई जा रही है। फोरेस्टकर्मी वीरेंद्र सिंह के अनुसार पहली घटना काला तालाब इलाके की है। जहां पर श्मशान के पास सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को सड़क पर मगरमच्छ नजर आया। मगरमच्छ को देखकर लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर मौके पहुंचा। जाकर देखा तो 5 फीट लंबा मगरमच्छ तालाब की दीवार पर रेंग रहा था। गनीमत रही सड़क पर ज्यादा लोगों की आवाजाही नहीं थी।

 

 

 

5 feet long crocodile rescued in kota

 

 

करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। इसी इलाके में पिछले सप्ताह भी मगरमच्छ को रेस्क्यू किया था। दूसरी घटना बालिता रोड़ इलाके की है। बीते 18 अगस्त की सुबह डेढ़ बजे करीब यूआईटी कॉलोनी में मगरमच्छ आ गया था। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर गया।

 

 

वहाँ जाकर देखा तो कॉलोनी में बने मकान की नाली में साढ़े 4 फीट का मगरमच्छ था। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसी इलाके पिछले सप्ताह एक खाल से 10 फीट लंबे मगरमच्छ को रेस्क्यू किया था। इस दौरान रेस्क्यू टीम में टीम महावीर प्रसाद, ब्रजराज मालव,  लालचंद शर्मा, दिलकुश, रघुवीर शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !