Sunday , 8 March 2026
Breaking News

8 ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे की डीपीआर की स्वीकृति जारी

जयपुर: राजस्थान में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रस्तावित 2406 किमी. के 8 नये ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे निर्माण की डीपीआर की स्वीकृति जारी कर दी है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बजट घोषणा 2024-2025 के क्रियान्वयन में प्रदेश  में 8 नये ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे चरणबद्ध रूप से बनाये जाने हैं। डीपीआर बनाने के लिये 30 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की गई है।
Approval of DPR of 8 Greenfield Expressway released in rajasthan
 
आर्थिक विकास में तेजी आएगी और रोजगार बढ़ेगा:
उपमुख्यमंत्री दिया ने कहा है कि इन एक्सप्रेस वे के निर्माण से प्रदेश के आर्थिक विकास को पंख लगेंगे। तेज और सीधी कनेक्टीविटी स्थापित होने से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और औधोगिक विकास के नये अवसर सृजित होंगे। इससे प्रदेश के कृषकों की पहुंच सीधी बड़े बाजारों तक स्थापित होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। एक्सप्रेस वे से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढने से भी रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे तथा राजस्व में वृद्धि होगी।
ये ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे है शामिल:
बजट घोषणा के तहत 181 किमी लम्बाई का कोटपुतली-किशनगढ़ एक्सप्रेस वे, 193 किमी लम्बाई का जयपुर-भीलवाडा एक्सप्रेस वे, 295 किमी लम्बाई का बीकानेर – कोटपुतली एक्सप्रेस वे,  342 किमी लम्बाई का ब्यावर-भरतपुर एक्सप्रेस वे,  402 किमी लम्बाई का जालौर-झालावाड़ एक्सप्रेस वे, 358 किमी लम्बाई का अजमेर-बाँसवाड़ा एक्सप्रेस वे, 345 किमी लम्बाई का जयपुर-फलौदी एक्सप्रेस वे तथा 290 किमी लम्बाई का श्रीगंगानगर-कोटपुतली एक्सप्रेस वे, इस प्रकार कुल 2406 किमी लम्बाई के एक्सप्रेस वे प्रस्तावित हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !