Thursday , 23 April 2026
Breaking News

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात, 9 लोगों की मौ*त!

नई दिल्ली: अरब सागर में साल 1976 के बाद चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराया है। इस चक्रवाती तूफान यानी साइक्लोन का नाम असना (Cyclone Asna) है। गुजरात में तेज बारिश और बाढ़ का कारण बनने के बाद गहरे दवाब का क्षेत्र कच्छ के इलाके में चक्रवात असना के रूप में तब्दील हो चुका है। जिसके असर से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार हो रही बारिश से कई शहरों के हालात बिगड़ गए हैं। लोगों को भारी बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Flood like situation in Telangana and Andhra Pradesh
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लगातार दूसरे दिन भी तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। रेलवे और बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दोनों ही राज्यों में लोगों को बाढ़ वाले इलाको से निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रेस्पॉन्स फोर्स) की 26 टीमें तैनात की गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से बात की और इन्हें केंद्र की तरफ से हर संभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है। तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि कई एहतियाती उपाय अपनाए जाने के बावजूद तेलंगाना में 9 लोगों की मौ*त हो गई है।
तेलंगाना के महबूबाबाद और खम्मन जिलों में कम से कम तीन लोगों के बाढ़ के पानी में बहने की आशंका है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है। तेलंगाना के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के भी कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !