Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज टली

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज फिलहाल टल गई है। इसकी जानकारी कंगना ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर दी है। सोशल मीडिया एक्स पर कंगना रनौत ने लिखा है कि भारी मन से मुझे बताना पड़ रहा है कि मेरी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है।

Release of Kangana Ranaut film Emergency postponed

हम सेंसर बोर्ड से मंजूरी का अब भी इंतजार कर रहे हैं। रिलीज की नई तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। धैर्य बनाए रखने के लिए शुक्रिया। हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना ने दो दिन पहले एक पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए कहा कि मुझे हर कोई टारगेट कर रहा है। 

आखिर इमरजेंसी की रिलीज में क्यों आई अड़चन:

इससे पहले हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड से 18 सितंबर तक आपत्तियों पर विचार करके प्रमाणपत्र जारी करने को कहा था। तभी लग रहा था कि फिल्म की रिलीज दो हफ्तों के लिए टल सकती है। पहले ‘इमरजेंसी’ आज 6 सितंबर को रिलीज होनी थी। फिल्म के प्रचार के संदर्भ में मीडिया को दिए कुछ इंटरव्यू में कंगना के कुछ बयानों पर वि*वाद खड़ा हो गया था। किसान आं*दोलन पर की गई टिप्पणी को लेकर तो खुद बीजेपी को लिखित बयान जारी कर हिदायत देनी पड़ी थी। हालांकि उसके बाद कंगना ने जाति जनगणना पर भी टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !