Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रदेश में 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जयपुर: राजस्थान में कहीं पर भारी बारिश तो कहीं पर रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। राज्य में 3 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर जिले में भारी बारिश के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। कई कॉलोनियां और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। फॉयसागर झील की पाल टूटने का खतरा पैदा हो गया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सेना को बुलाया है।

 

 

 

Alert of heavy rain in more than 20 districts in Rajasthan

 

 

 

रविवार शाम अजमेर कैंटोनमेंट क्षेत्र से मेजर राजेश यादव ने टीम के साथ फाॅयसागर, आनासागर झील और जलभराव क्षेत्र का जायजा लिया है। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन का प्लान भी तैयार किया गया। अजमेर में आज भी स्कूलों में छुट्‌टी है। वहीं सभी सरकारी कर्मचारी-अफसर के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। आज सोमवार को राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 16 सितंबर के बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में इस सीजन अब तक औसत से 58 फीसदी ज्यादा पानी बरस चुका है। अगर राजस्थान में 1 जून से 9 सितंबर की बात करें तो अब तक औसत बारिश 402.5MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 635.7MM हो चुकी है।

 

 

भारी बारिश का अलर्ट:

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम (WML) आज और ज्यादा स्ट्रॉन्ग होकर डिप्रेशन में बदल गया। यह ओडिशा और पश्चिम बंगाल की तरफ आगे बढ़ रहा है। अगले एक-दो दिन में और ज्यादा स्ट्रॉन्ग होकर डीप डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। इस सिस्टम के असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12-13 सितंबर को भारी बारिश और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की आशंका है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !