Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एसीबी ने ई-मित्र संचालक को 5 हजार की रि*श्वत लेते किया ट्रैप

कोटा: एसीबी कोटा की टीम ने चेचट कस्बे में ई-मित्र संचालक को 5 हजार की घु*स लेते पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार ई-मित्र संचालक ने यह रि*श्वत की रकम तहसीलदार चेचट के लिए ली थी। ऐसे में एसीबी अब चेचट तहसीलदार से भी पूछताछ करेगी। एसीबी ने ई-मित्र संचालक हरीश मन्डोत को पकड़ा है। फिलहाल एसीबी की टीम जांच में जुटी हुई है।

 

ACB traps e-Mitra operator taking bribe in Chechat kota

 

 

आरोपी हरीश चेचट तहसील के सामने ई-मित्र की दुकान लगाता है। एसीबी ट्रैप की इस कार्रवाई से चेचट तहसील में हड़कंप सा मच गया है। एडिशनल एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि परिवादी ने एसीबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया है कि उसकी बहन के मकान की गिफ्ट डीड की रजिस्ट्री करवाई थी।

 

 

 

 

2 सितंबर को रजिस्ट्री हो चुकी थी। लेकिन उन्हें रजिस्ट्री नहीं मिली। आरोपी रजिस्ट्री पर साइन करवाकर देने के एवज में तहसीलदार चेचट के लिए 7 हजार की रि*श्वत मांग रहा है। इसके बाद शिकायत का सत्यापन किया गया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।आरोपी ने परिवादी को तहसील के सामने चाय की दुकान पर बुलाया। परिवादी से रि*श्वत की रकम ली। इशारा मिलते ही टीम ने आरोपी हरीश को पकड़ लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !