Saturday , 7 March 2026
Breaking News

भूस्खलन में दबने से 5 लोगों की मौ*त

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग के समीप हुए भूस्खलन में 5 लोगों की मलबे में दबने से मौ*त हो गई है। हा*दसे में तीन लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ यात्री मलबे में दब गए है। ये यात्री भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र से गुजरते हुए गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे।

 

landslide in sonprayag kedarnath dham yatra route uttrakhand

 

 

 

सूचना मिलने पर पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीएरएफ और डीडीआरएफ की ओर से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि “रेस्क्यू के दौरान देर रात को इस स्थान से तीन लोग घायल अवस्था में निकाले गए जबकि एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला, जिसको डाॅक्टरों ने मृ*त घोषित कर दिया। बीती रात के खराब मौसम और लगातार पहाड़ से मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आई और रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा।

 

 

 

 

जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम के 6:30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गई थी, जो लोग इस समय से पहले गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हा*दसा हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार तड़के रेस्क्यू टीमों ने दोबारा रेस्क्यू कार्य शुरू किया।  घटनास्थल पर तीन व्यक्ति (दो महिला और एक पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डाॅक्टरों ने मृ*त घोषित कर दिया।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि आज सुबह से लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को एक और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृ*त घोषित किया है। इस प्रकार इस हादसे में मृ*तकों की संख्या पाँच हो गई है। पैदल मार्ग आवागमन के लिए चालू कर दिया गया है। सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भेजा जा रहा है। इससे पहले सोमवार रात को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना के संबंध में एक्स पर सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि वो घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और यात्रियों के सकुशल होने की कामना करते हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !