Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बारिश खत्म होते ही क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत

कोटा: कोटा जिले के प्रभारी एवं सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि मानसून सीजन खत्म होने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेशभर में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। बारिश का दौर खत्म होते ही पहली प्राथमिकता क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत होगी।
Roads will be repaired as soon as the rain ends in kota rajasthan
प्रभारी मंत्री सोमवार को कोटा जिले के न्यू कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समीक्षा के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सहित विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। सड़कें ऐसी हों जो लम्बे समय तक टिकें और बार-बार मरम्मत की आवश्यकता नहीं पडे़। उन्होंने सड़क मरम्मत की निविदा में पॉइन्ट-टू-पॉइन्ट मरम्मत के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो सड़कें गारंटी पीरियड में हैं, उन सड़कों की मरम्मत संबंधित कॉन्ट्रेक्टर फर्म से प्राथमिकता से करवाई जाए।
उन्होंने गारंटी पीरियड वाली सड़कों की सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है। प्रभारी मंत्री ने पीएचईडी अधिकारियों को पाइप लाइन डालने के लिए किए गए रोडकट के बाद सड़क की मरम्मत सही ढंग से करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जल जीवन मिशन परियोजनाओं में गुणवत्ता के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं उस पर की गई कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान बैठक में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिला कलक्टर डॉ. रवीन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करण शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन मुकेश चौधरी, राकेश जैन एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !