Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को करीब साढ़े दस बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई  है। रविवार को टाटानगर-पटना के अलावा छह और रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है। इनमें ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-टाटानगर, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा शामिल हैं। रेल मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि इन ट्रेनों के बाद अब वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 54 से बढ़कर 60 हो जाएगी।
PM Narendra Modi flags off 6 new Vande Bharat trains in jharkhand
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन ट्रेनों से कारोबारियों, छात्रों को बहुत लाभ होगा। इससे यहां आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी तेज होंगी। देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है।
इस योजना के माध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है, जो बहुत पिछड़े हैं। उन्होंने कहा कि छह नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इसके साथ-साथ झारखंड के हजारों लोगों को पीएम आवास योजना के तहत अपना घर मिला है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !