Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अरविंद केजरीवाल दो दिन बाद देंगे सीएम पद से इस्तीफा, जाने वजह

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने के दो दिन बाद आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि वो दो दिन के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में कहा मैं सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहा हूं और मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती।

Arvind Kejriwal will resign from the post of CM after two days

केजरीवाल ने कहा कि मैं जनता के बीच में जाऊंगा, गली गली में जाऊंगा, घर घर में जाऊंगा और जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे कि केजरीवाल ईमानदार है तब तक मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। दिल्ली के सीएम ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि मैं उन लाखों-2 लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं कि जिन्होंने हमारे जेल में रहते हुए दुआएं कीं। जेल में मुझे पढ़ने का काफी समय मिला है। इस दौरान मैंने रामायण, महाभारत और गीता को पढ़ा है। मैंने भगत सिंह की जेल डायरी को भी पढ़ा है।

उन्होंने उपराज्यपाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने एलजी को चिट्ठी लिखी कि मैं जेल में हूं मेरी जगह आतिशी जी को झंडा फरहाने दिया जाए। मुझे बदले में ध*मकी मिली कि अगर आपने दोबारा चिट्ठी लिखी तो आपको परिवार से मिलने नहीं दिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे जेल भेजने के पीछे मकसद था कि आम आदमी पार्टी को तोड़ दिया जाए और अरविंद केजरीवाल को डरा दिया जाए। लेकिन जेल के दिनों ने मेरे हौंसले को बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि मैंने जेल से इस्तीफा इसलिए नहीं दिया क्योंकि मैं देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहता था। मैंने साबित कर दिया है कि जेल से भी सरकार चलाई जा सकती है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Congress may release its list of candidates by 26 August 2 focus on winnable faces in Kota

26 अगस्त तक कांग्रेस जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, जिताऊ चेहरों पर फोकस

कोटा: कोटा नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Kota) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपनी चुनावी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !