Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भेड़ों को चुराने वाले 5 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की मित्रपुरा थाना पुलिस ने भेड़ों को चुराने वाले 4 आरोपियों को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी विजय पुत्र खेताराम, नीबूं पुत्र कालूराम, पिन्टु पुत्र नीबूं,गबरु पुत्र मुंशी और विनोद पुत्र सतवीर उर्फ नैनाराम जाति बंजारा उम्र 19 साल निवासी रसनाली थाना बासदयाल जिला अलवर को गिर*फ्तार किया है।

 

 

Sheep Mitrapura Sawai Madhopur Police News 15 Sept 24

 

 

 

मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि मित्रपुरा पुलिस के नेतृत्व में दतूली गांव के चारागाह क्षेत्र में से 15 भेड़ों को चोरी कर ले जाने वाले गि*रोह का पर्दाफाश करते हुए गि*रोह के पांच सदस्य विजय पुत्र खेताराम निवासी गोपीपुरा, कोटपूतली, नीबूं पुत्र कालूराम निवासी नीमोर बहरोड कोतवाली अलवर, पिन्टु पुत्र नीबूं निवासी गोपीपुरा कोटपूतली, गबरु पुत्र मुंशी निवासी अनाज मण्डी के पास बानसूर और विनोद पुत्र सतवीर उर्फ नैनाराम निवासी रसनाली बासदयाल जिला अलवर को गिर*फ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिनांक 30 अगस्त 2024 की रात्रि में भेड़ों को चोरी करने पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

 

 

 

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि गि*रोह के सदस्य गायों को चराने का काम करते है व एकान्त में भेड़ों डेरों की रै*की करते थे। इसके बाद रात्रि में गि*रोह के कुछ सदस्य आस पास छिपकर बैठ जाते थे। जैसे ही भेड़ चराने वाले सो जाते थे वैसे ही भेड़ों को चुराकर ले जाते थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मित्रपुरा थानाधिकारी यशपाल सिंह, हैड कांस्टेबल फकरूद्वीन, कांस्टेबल सीताराम, कैलाश चन्द और विनोद शामिल रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !