Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मालदीव की अपील पर आगे आया भारत

नई दिल्ली: भारत ने मालदीव सरकार की अपील पर एक और साल के लिए पांच करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद दी है। मालदीव में भारतीय भारतीय उच्चायोग के बयान के अनुसार मालदीव सरकार के अनुरोध पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मालदीव के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी पाँच करोड़ डॉलर के गवर्नमेंट ट्रेजरी बिल्स (टी-बिल्स) को सब्सक्राइब किया है। बयान के अनुसार इससे पहले मई 2024 में भी एसबीआई ने इसी तरह से 5 करोड़ डॉलर के टी बिल्स लिए थे।

India came forward on Maldives appeal

भारत के सार्वजनिक बैंक की ओर से किए गए ये सब्सक्रिप्शन मालदीव को इमरजेंसी वित्तीय मदद के लिए किए गए हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मालदीव भारत का प्रमुख पड़ोसी है और भारत के नेबरहुड फ़र्स्ट नीति के तहत आने वाला प्रमुख साझीदार है। मालदीव के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत की ओर से की गई इस इमरजेंसी वित्तीय मदद की तारीफ करते हुए लिखा है कि अर्थव्यवस्था को संभालने में इस सरकार की नाकामी और इसकी खराब विदेश नीति के बावजूद, भारत ने साबित किया है कि वो एक आजमाया हुआ दोस्त और भरोसेमंद साझीदार है।

मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के सत्ता में आने के बाद भारत के साथ रिश्ते में तनाव आ गया था। जनवरी में सरकार के तीन मंत्रियों की ओर से पीएम मोदी को लेकर की गई टिप्पणी से कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया था। लेकिन उसके बाद से मुइज़्ज़ू सरकार की ओर रिश्तों को सुधारने की कई कोशिशें की गई हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !