सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज शुक्रवार को सीमेन्ट फैक्ट्री में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा शर्मा को निर्देशित किया कि बच्चों को शाला पूर्व शिक्षा से जुड़ी हुई जानकारियां दी जाएं। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति पंजिका व बच्चों के वनज, लम्बाई एवं पोषण स्तर विवरण पंजिका की जांच की।
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से बातचीत की, बच्चों की वार्कबुक्स में बच्चों द्वारा की गई गतिविधियों का अवलोकन भी किया। इसके साथ ही खेल के माध्यम से बच्चों को दी जाने वाली गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने आंगनाबाड़ी केन्द्र पर बच्चों का वजन कर उनके स्वास्थ्य की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र से सम्बन्धित रिकॉर्ड की जांच की।
उन्होंने आंगनबाड़ी पोषण ट्रेकर ऐप के ऑनलाइन एंट्री के बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी ली। उन्होंने लाभार्थियों का आधार और मोबाइल नंबर सत्यापन कर सर्वे करना, पोषाहार वितरण, टीकाकरण, वृद्धि निगरानी, स्टोक इंद्राज आदि के रिकॉर्ड की जांच की।
गीता देवी राजकीय विद्यालय का किया निरीक्षण:
इस दौरान जिला कलक्टर ने आदर्श नगर में गीता देवी राजकीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं से सवाल-जवाब कर उनके शैक्षणिक स्तर को जांचा। छात्राओं द्वारा सवालों के सही जवाब देने पर जिला कलक्टर ने शिक्षा के स्तर की सराहना की। उन्होंने छात्राओं से उनके लक्ष्य जानकर सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में परोसे जाने वाले मिड-डे मील की जानकारी लेते हुए भोजन को पौष्टिक, शुद्धता एवं साफ-सफाई के साथ बनाने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
