Sunday , 14 June 2026
Breaking News

पीएम किसान योजना में किसानों का शत प्रतिशत हो पंजीकरण : कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने किसानों का आह्वान किया है कि वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना “पीएम किसान” के लिए पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत सभी पात्र किसानों को हर 4 महीने में 2 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है।
जिला कलेक्टर डॉ. सिंह चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति के रवांजना चौड़ गांव में ग्रामीणों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने पटवारी श्रीराम को इस संबंध में ग्रामीणों की मदद कर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि की जमाबंदी, फोटो युक्त बैंक पासबुक और आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड के साथ ई-मित्र केन्द्र अथवा राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र में पंजीकरण करवाया जा सकता है।

Farmers 100% registered PM farming scheme

व्यसन मुक्त रहें ग्रामीण:- कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान उन्हें जर्दा, बीड़ी, सिगरेट, शराब जैसे व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इनका सेवन करना मौत को गले लगाने जैसा है। उन्होंने कहा कि इनसे कैंसर फैलता है और न सिर्फ उन पर, बल्कि उनके परिवार पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है।
इस अवसर पर तहसीलदार मनीराम खीचड़, सरपंच कमलेश माली सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at a photocopy shop in the Collectorate complex Sawai Madhopur Vikalp Times

फोटोकॉपी दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक फोटोकॉपी (Photocopy) दुकान में गुरुवार सुबह अचानक …

Sawai Madhopur City Council Commissioner Dalip Punia assumed charge.

नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने संभाला कार्यभार

सवाई माधोपुर: नगर परिषद (Nagar Parishad) सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के नवनियुक्त आयुक्त (Commissioner) दलीप …

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !