Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एसीबी ने 5 हजार की रि*श्वत राशि लेते कांस्टेबल को किया ट्रैप

जोधपुर: जोधपुर में एसीबी की टीम ने लूणी थाने के कांस्टेबल को 5 हजार कि रि*श्वत लेते ट्रैप किया है। पूछताछ में सामने आया कि कांस्टेबल ने हैड कांस्टेबल के लिए रि*श्वत की राशि ली थी। इधर कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद हैड कांस्टेबल फ*रार हो गया है। एसीबी ने मांग सत्यापन में हैड कांस्टेबल की भूमिका आने के बाद उसे पकड़ने के लिए टीमें रवाना की है। मिली जानकारी के अनुसार लूणी थाने में गत जून माह में दर्ज मा*रपीट के एक मामले हैड कांस्टेबल द्वारा कोंइ कार्रवाई नहीं की जा रही थी।

 

 

ACB traps constable taking bribe of Rs 5 thousand in jodhpur

 

 

इसके लिए हैड कांस्टेबल शंभू सिंह ने 10 हजार की रि*श्वत राशि की मांग की थी। पूर्व में परिवादी के पिता ने 3 हजार रुपए भी दिए थे, लेकिन इसके बाद भी हैड कांस्टेबल ने जांच शुरू नहीं की। लेकिन जब परिवादी ने हैड कांस्टेबल से संपर्क किया तो उसने कहा कि पूरे पैसे देने पड़ेंगे। परेशान होकर परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी थी। इसके बाद एसीबी की ओर से शिकायत का सत्यापन किया गया।

 

 

 

बाद में जब परिवादी बकाया रुपए लेकर थाने पर पहुंचा तो उसने हैड कांस्टेबल को फोन किया तो उसने बताया कि यह राशि कांस्टेबल मन्ना राम को दे दें। इस पर जैसे ही परिवादी ने तीन हजार रुपए दिए वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया। एसीबी के एएसपी चक्रवर्ती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवादी ने कल कार्यालय में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया है कि उसके पिता और उसके भाई और उसके खुद के साथ हुई मा*रपीट के मामले में लूणी थाने में जून में मामला दर्ज करवाया गया था।

 

 

 

 

जिसमें जांच अधिकारी शंभू सिंह था। जानकारी के अनुसार वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा था। परिवादी को बार-बार कार्रवाई के लिए बार-बार चक्कर भी काटने पड़ रहे थे। मुकदमे में कार्रवाई करने के नाम पर शंभू सिंह ने 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। कुछ समय पूर्व भी कार्रवाई के नाम पर शंभू सिंह उसके पिता से 3 हजार रुपए लेकर गया था। 2 दिन पहले ही हैड कांस्टेबल शंभू सिंह ने परिवादी को थाने बुलाकर कहा कि वह पूरे पैसे देगा तो ही इस कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में परेशान होकर परिवादी ने एसीबी कार्यालय में संपर्क किया। जिस पर टीम ने मांग का सत्यापन किया।

 

 

 

जिसमें हैड कांस्टेबल ने 5 हजार की मांग की। इस दौरान उसके साथ कांस्टेबल मन्नाराम भी बैठा हुआ था। उसने परिवादी को कहा कि यदि मैं नहीं मिलूं तो यह पैसे मन्नाराम को दे देना और फोन मत करना। आज निरीक्षक सुनीता डूडी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। जिसमें मन्नाराम पांच हजार रुपए की रि*श्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी के सत्यापन में यह रि*श्वत की राशि हैड कांस्टेबल शंभू सिंह के लिए लेना पाया गया। इस पर उसे पकड़ने के लिए एसीबी की टीम रवाना की गई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !