Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

रणथंभौर में बाघ टी-2312 की मौ*त की वजह आई सामने

सवाई माधोपुर: मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एवं क्षेत्र निदेशक रणथंभौर बाघ परियोजना अनूप के आर ने बताया कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व के रेंज खण्डार के अधिनस्थ नाका मईकला वन क्षेत्र बीट फरीयाँ, गऊ घाटी में एक तीन वर्षीय नर बाघ टी-2312 मृ*त पाया गया था। उन्होंने बताया कि जंगल के किनारे से लगभग 3 किमी अंदर गौघाटी में सर्वप्रथम श*व को बीट गार्ड ने देखा और रेंज अधिकारी और उप निदेशक को इस बारे में सूचना दी गई।

 

 

Ranthambore tiger T-2312 Sawai Madhopur news upate 23 sept 24

 

 

उन्होंने बताया कि श*व की प्रारंभिक जांच में धारी पैटर्न से बाघ की पहचान मादा टी-63 के शावक 3 साल के नर आरबीटी 2312 के रूप में हुई है। रविवार कों श*व 24 से 36 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा था। पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, जो किसी दूसरे बाघ से लड़ाई का संकेत दे रहे थे। उन्होंने बताया कि श*व का पोस्टमार्टम कराने के लिए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी रणथंभौर राष्ट्रीय पार्क डॉ. चन्द्र प्रकाश मीना, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष जैन, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुनीत सिंहल को वेटरनरी बोर्ड में शामिल कर एक स्वतंत्र टीम का गठन किया गया।

 

 

 

 

टीम द्वारा नमूने एकत्र कर विस्तृत विश्लेषण के लिए सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में भेजे जाएंगे। राजबाग शहर सवाई माधोपुर में वाइल्डलाइफ मोर्चरी में सीसीएफ अनुप के आर, जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, डीएफओ डॉ.रामानंद भाकर की उपस्थिति में पोस्टमार्टम किया गया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश मीना ने बताया की बाघ के शरीर पर केनाइन मार्क और ऐन्टीमोरटम हिमोरेज के निशान पाए गए हैं। जिससे प्रतित होता है कि बाघ की मौ*त टेरिटोरियल फाइ*टिंग के दौरान ह्रदय फटने से हुई है ।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय …

Dumper Mantown Police Sawai Madhopur Madhya Pradesh News 22 July 26 Vikalp Times

55 लाख का चोरी का डंपर बरामद, 27.50 लाख में खरीदने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Police) ने चोरी हुए डंपर (Dumper) …

crematorium rain without tin shed gram panchayat bandha sawai madhopur 22 july 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर की शर्मनाक तस्वीर! बारिश में तिरपाल के सहारे हुआ अंतिम संस्कार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के बंधा गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव की एक …

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !