Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मदरसे को जमीन आवंटन के वि*रोध में उतरे लोग-किया हनुमान चालीसा का पाठ

उदयपुर: उदयपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित मावली में आज सोमवार को मदरसे की जमीन आंवटित करने के वि*रोध में बाजार बंद है। इस दौरान कोई भी दुकानें नहीं खुली। सर्व समाज की अपील भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। मदरसे के लिए आंवटित जमीन के निरस्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है। बाजार बंद को देखते हुए एहतियात के तौर पर वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

People against allotment of land to Madrasa in Mavli udaipur

 

 

वहीं एसडीएम को ज्ञापन सौंपने से पहले मावली में सड़क पर लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया किया। इसके बाद मावली पुराना बस स्टैंड से रैली रवाना हुई। रैली मुख्य बाजार होती हुई मावली एसडीएम कार्यालय पर पहुंची। जहां पर प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा है।

 

 

 

 

 

इस मामले को लेकर सांसद सीपी जोशी ने कहा है कि जो पहले जमीन पहले आवंटित की थी उसको निरस्त करने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ गया है। यहां पर इस तरह की जमीन आवंटन की कोई आवश्यकता नहीं हैं। जोशी बोले कि फतहनगर में भी कई प्रकार के विषय है, जिनका समाधान होगा और निश्चित रूप से यह जमीन निरस्त होगी।आज बंद को देखते हुई पहले ही कई ​स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया, जिस कारण स्कूल बंद रहे।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि पूर्व सरकार द्वारा साल 2021 में मावली में आराजी संख्या 5330 1745 और आराजी संख्या 5331 1745 के तहत 4 बीघा 16 बिस्वा जमीन मदरसा को आवंटित की गई थी। इन लोगों का आरोप है कि आवंटित जमीन जलभराव क्षेत्र में होने से अब्दुल रहमान प्रकरण से प्रभावित है। इधर, विरोध और बंद को देखते हुए मावली एसडीएम मनसुखराम डामोर ने आवंटित जमीन का आवंटन निरस्त करवाने की अनुशंसा कर जिला कलेक्टर को भेज दिया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !