Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मुंबई में भारी बारिश का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद

मुंबई: मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश से बुरा हाल है। भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई और आसपास के इलाकों में बीते बुधवार को भारी बारिश हुई है। जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई उपनगरीय इलाके पानी में डूब गए हैं। भारी बारिश के चलते लोकल ट्रेनें रुक गई है और मुंबई आने वाली कम से कम 14 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा है।

 

 

Heavy rain in Mumbai, schools and colleges closed

 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और उसके आस-पास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम ने आज गुरुवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का एलान किया है। मुंबई पुलिस ने शहर और आस-पास के इलाकों के लोगों से कहा है कि वो जितना संभव हो घरों के अंदर ही रहें।

 

 

 

लगातार हो रही बारिश के कारण 25 सितंबर को रात साढ़े नौ बजे बजे ठाणे में मुंब्रा के पास लैंडस्लाइड हुआ है। इससे इलाके में तीन घंटे से अधिक तक ट्रैफिक जाम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मुंबई और आसपास के इलाके में 27 सितंबर तक क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर बना कम दबाव इलाके में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !