सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की सूरवाल थाना पुलिस ने ना*बालिग लड़की का अप*हरण कर दु*ष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी आशीष पुत्र राम सहाय निवासी रुपनगर चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरवाल थाने पर दर्ज मुकदमे में पॉक्सो एक्ट में आरोपी आशीष पुत्र राम सहाय निवासी रुपनगर चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि गत दिनांक 22 सितंबर 2024 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मेरी ना*बालिग पुत्री को आशीष पुत्र राम सहाय निवासी रुपनगर चौथ का बरवाड़ा मेरे गांव से अप*हरण कर ले गया है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद टीम गठित की गई। तकनिकी सहायता से अप*ह्रता बालिका को प्रकरण दर्ज होने के उपरान्त महज 2 घंटे के अन्दर ही दस्तयाब कर लिया गया था। इसके बाद प्रकरण में आरोपी आशीष पुत्र राम सहाय को गिर*फ्तार किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
