जयपुर: विश्व रेबीज दिवस 28 सितम्बर, शनिवार को जयपुर के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें टीकाकरण के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। जयपुर में पांच बत्ती स्थित पशु चिकित्सा पॉली क्लिनिक तथा सभी अधीनस्थ संस्थाओं में सुबह 8ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
पशु चिकित्सा पॉली क्लिनिक, जयपुर के उप निदेशक डॉ. जितेन्द्र राजोरिया ने बताया कि पॉली क्लिनिक में टीकाकरण के साथ साथ अन्तः परजीवी एवं बाह्य परजीवी रोगों की रोकथाम हेतु कृमिनाशक दवा पिलाई जाएगी तथा एंटी टिक स्प्रे का छिड़काव किया जाएगा। शिविर में श्वानों से मनुष्यों में फैलने वाली जुनोटिक बीमारियों के कारण और निवारण, श्वानों के उचित रखरखाव एवं संतुलित आहार के बारे में श्वान पालकों को विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि विश्व रेबीज दिवस प्रति वर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य रेबीज से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देना और रोकथाम के महत्व को रेखांकित करते हुए इसके बारे में जागरूकता फैलाना है। रेबीज एक वायरल बीमारी है जिसका अगर समय रहते इलाज नहीं किया जाए तो मृ*त्यु दर शत प्रतिशत होती है। यह मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों की लार के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। आम तौर पर श्वान इस बीमारी के वाहक होते हैं।
Tags Awareness camp Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Jaipur Rajasthan Latest News Latest News Updates Latest Updates Rabies Day Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times World Rabies Day World Rabies Day 2024
Check Also
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम
पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …
राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट
सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …
ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB
बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
