Sunday , 8 March 2026
Breaking News

30 हॉस्पिटलों में अधीक्षक पद पर होंगे इंटरव्यू

जयपुर: मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट ने जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज सहित राज्य के अन्य 5 मेडिकल कॉलेज से अटैच सरकारी हॉस्पिटल में नए अधीक्षक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने इसके लिए आज से आवेदन मांगे है। आवेदन करने वालों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। विभाग ने आवेदन 6 नंवबर तक मांगे हैं।

 

Interviews will be held for the post of superintendent in 30 hospitals in rajasthan

 

 

मेडिकल एज्युकेशन डिपार्टमेंट ने जयपुर में एसएमएस हॉस्पिटल के अलावा स्टेट कैंसर हॉस्पिटल, पं. दीनदयाल उपाध्याय गणगौरी हॉस्पिटल, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कावंटिया हॉस्पिटल, जेके लोन, सैटेलाइट बनीपार्क और एस.आर गोयल हॉस्पिटल सेठी कॉलोनी में अधीक्षक पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा कोटा मेडिकल कॉलेज से अटैच 5 हॉस्पिटल, जोधपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से अटैच 7 हॉस्पिटल, उदयपुर मेडिकल कॉलेज से अटैच 4 हॉस्पिटल, बीकानेर मेडिकल कॉलेज से अटैच 4 हॉस्पिटल और अजमेर मेडिकल कॉलेज से अटैच 2 हॉस्पिटल में अधीक्षक लगाने के लिए भी आवेदन मांगे है।

 

 

इससे पहले जयपुर के हॉस्पिटलों में अधीक्षक पद पर नियुक्ति के लिए इंटरव्यू मई-जून में इसी साल करवाए गए थे। लेकिन उनका रिजल्ट जारी किए बिना ही सरकार ने इन सभी इंटरव्यू को रद्द कर दिया है। ऐसे में अब नए सिरे से आवेदन मांगे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !