Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अहमदाबाद विमान हा*दसा: कैसे डिकोड किया गया विमान का ब्लैक बॉक्स

अहमदाबाद: अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश के बाद से ही जांचकर्ताओं को विमान के एन्हैंस्ड एयरबॉर्न फ्लाइट रिकॉर्डर्स (ईएएफ़आर) यानी ब्लैक बॉक्स की तलाश थी। ये डिवाइस फ्लाइट डेटा और कॉकपिट ऑडियो रिकॉर्ड करते हैं, जिसमें पायलट के माइक, रेडियो कॉल और आसपास की कॉकपिट की आवाजें शामिल होती हैं। विमान हा*दसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट इस बारे में जानकारी देती है कि इन्हें कैसे बरामद किया गया और इनसे क्या पता चला।

 

Ahmedabad plane crash How the plane's black box was decoded

 

एक रिकॉर्डर हा*दसे के एक दिन बाद, 13 जून को, एक इमारत की छत पर मिला था। ये रिकॉर्डर हाद*से के दौरान हुई टक्कर और गर्मी के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके तार निकल गए थे और कनेक्टर जले हुए थे। दूसरा रिकॉर्डर तीन दिन बाद, एक दूसरी इमारत के पास से मिला था, जो अपने इक्विप्मेंट शेल्फ़ से जुड़ा हुआ था। दोनों रिकॉर्डर 24 जून को दिल्ली स्थित एयर एक्सिडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एएआईबी) लैब भेजे गए।

 

 

 

जांचकर्ताओं ने इसका डेटा निकालने के लिए विमान के ईएएफ़आर यूनिट जैसा ही ईएएफ़आर यूनिट और अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ़्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के स्पेशल डाउनलोड केबलों का इस्तेमाल किया। एएआईबी ने लगभग 49 घंटे का फ्लाइट डेटा निकाला, जिसमें क्रैश सहित छह फ्लाइट्स का डेटा शामिल है और अंतिम क्षणों के दौरान का दो घंटे का कॉकपिट ऑडियो निकाला गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !