जयपुर: जयपुर सीएमएचओ की फूड सेफ्टी टीम ने आज शुक्रवार सुबह आगरा रोड स्थित डेयरी पर छापा मा*रा। यहां से करीब 800 किलोग्राम पनीर बरामद किया है। प्राथमिक जांच में पनीर सही नहीं पाया गया। पनीर रबर की तरह खिंच रहा था। इस पर टीम ने पनीर का सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट करवाया। पूछताछ में सामने आया कि डेयरी पर पनीर हरियाणा से 190 रुपए किलो की दर मंगवाया जाता है। इसके बाद जयपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को 230 रुपए किलो में बेचा जाता है।
त्योहारी सीजन पास आने के साथ ही जयपुर शहर और उसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों में दूध से बनने वाले उत्पाद (मावा, पनीर) आदि का उत्पादन बढ़ गया है। इसे देखते हुए जयपुर सीएमएचओ की फूड सेफ्टी टीम ने अब शहर में अलग-अलग स्थानों पर दुग्ध उत्पाद और अन्य खाद्य सामाग्री (तेल, घी, मिठाइयां इत्यादि) बेचने वालों पर निगरानी रखना शुरू कर दिया।
शुरूआती जांच में पनीर को जांचा तो वह रबर की तरह खिंच रहा था और तोड़ने पर उसमें से अगल से महक आ रही थी। इस पर टीम ने पनीर को प्रथम जांच में मिलावटी माना और उसके अलग-अलग बैच में सैंपल लेकर पनीर की खेप को मौके पर नष्ट करवाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
