Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राजस्थान में चलेगा एमपी फॉर्मूला! इन सांसदों को मैदान में उतार सकती है भाजपा, जानें किस सीट के लिए क्या है रणनीति

मध्यप्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी होने के बाद राजस्थान में भी सियासत तेज हो गई है। खास तौर से बीजेपी में इन चर्चाओं को बल मिलने लगा है कि राजस्थान कोटे के केंद्रीय मंत्री और सांसदों को चुनाव लड़ाया जा सकता हैं। मध्यप्रदेश में बीजेपी के टिकटों की सबसे बड़ी खबर यही थी, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल जैसे केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता हैं। अब राजस्थान में भी ऐसी चर्चाएं है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को विधानसभा चुनावों के समर में उतार सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के लिए मिशन 2023 बेहद अहम है।

 

केंद्रीय नेतृत्व भी यही चाहता है कि एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी का जो मिथक है वो बरकरार रहे। कुछ प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों और करीब आधा दर्जन सांसद ऐसे है जिन्हें विधानसभा का टिकट देने की रणनीति पर काम हो रहा। बीजेपी भली भांति जानती है कि राजस्थान में सत्ता मिलने के बाद लोकसभा का समर ज्यादा मुश्किल नहीं होगा, लेकिन पहले फतेह करनी होगी विधानसभा…कहा जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रभारी अरुण सिंह इस रणनीति पर पहले से काम भी कर रहे थे, प्रह्लाद जोशी ने भी अपना फीडबैक ऊपर पहुंचाया हैं। समय रहते है ऐसे सांसदों को इशारा कर दिया जायेगा।

 

भारतीय जनता पार्टी के अभी राजस्थान में 25 लोकसभा सांसद और राजेंद्र गहलोत, भूपेंद्र यादव और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा राज्यसभा सांसद है। 2014 के लोकसभा चुनावों में राज्य की बीजेपी ने 100 फीसदी जीत के मद्देनजर कुछ विधायकों को सांसद का चुनाव लड़ाया था। इनमें प्रमुख नाम रहे थे ओम बिरला, बहादुर सिंह कोली, सांवर लाल जाट और संतोष अहलावत यह चारों विधायक बाद में सांसद बने थे। पुराने फार्मूले को नवीन शेप में अपनाते हुए बीजेपी अब लोकसभा सांसदों को विधानसभा चुनाव 2023 में आजमाने का मन बना रही है। आपको बताते है कि कौन-कौन से सांसद विधानसभा चुनावों के समर में उतारे जा सकते हैं।

 

BJP's Madhya Pradesh formula will work in Rajasthan

 

बीजेपी के यह सांसद लड़ेंगे विधायक का चुनाव !

ओम बिरला, लोकसभा सांसद- वर्तमान में कोटा-बूंदी से बीजेपी सांसद – अभी लोकसभा स्पीकर के सम्मानजनक पद पर है – ओम बिरला लड़ सकते है कोटा शहर की किसी सीट या बूंदी से विधानसभा का चुनाव – बिरला पहले कोटा दक्षिण से रह चुके विधायक – उन्हीं की खाली की गई सीट पर उनके सियासी शिष्य संदीप शर्मा विधायक बने थे। गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री – जोधपुर से लोकसभा सांसद – गजेन्द्र सिंह शेखावत को जोधपुर संभाग की किसी अहम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की संभावना – पोकरण और शेरगढ़ से चर्चाएं, जोधपुर शहर और सरदारपुरा से भी नाम की चर्चा – मोदी और शाह दोनों के नजदीक कहे जाते हैं गजेंद्र। अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय कानून मंत्री – पीएम नरेंद्र मोदी के विश्वस्त कहे जाते हैं – चर्चाएं ये भी हैं भीलवाड़ा के शाहपुरा से चुनाव लड़ाया जाए – कैलाश मेघवाल लड़ते हैं तो उनके सामने उतारने की संभावना – स्वाभाविक तौर पर अनूपगढ़ से नाम की चर्चाएं अधिक। अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री – राज्यसभा सांसद – जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से नाम की चर्चाएं-ब्यूरोक्रेट से राजनीति में आए वैष्णव ने कभी चुनाव नहीं लड़ा – जयपुर के पास नरेना है वैष्णव का ससुराल – मूल रूप से राजस्थान के पाली के निवासी – कुछ दिनों पहले जयपुर में हुए ब्राह्मण महापंचायत से चर्चित हुए थे। निहाल चंद मेघवाल-वर्तमान में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ लोकसभा सांसद- पूर्व केंद्रीय मंत्री निहाल चंद को लड़ाया जा सकता है रायसिंहनगर से विधानसभा का चुनाव – रायसिंहनगर से पहले भी निहाल चंद रह चुके है विधायक।

 

 

सीपी जोशी सांसद चितौड़ – बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष – चंद्र प्रकाश जोशी बीजेपी के युवा चेहरे – मावली या बेगूं को लेकर उनके नाम की चर्चा रहती है। नरेंद्र कुमार खींचड़ मंडावा – अभी झुंझुनूं से लोकसभा सांसद – नरेंद्र कुमार को मंडावा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की संभावना – नरेंद्र पहले भी रह चुके मंडावा से विधायक। कैलाश चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री – बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा सांसद – बाड़मेर और पचपदरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने की चर्चा – कैलाश चौधरी पहले भी रह चुके है बायतू विधायक। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, राज्यसभा सांसद – डॉ. किरोड़ी है बीजेपी से राज्यसभा सांसद – पूर्वी राजस्थान की कम से कम 8 सीटों पर उनकी नजर – लालसोट, दौसा, महुवा, सपोटरा, सवाई माधोपुर से चर्चा – नेतृत्व तय करेगा डॉ. किरोड़ी कहां से आजमायेंगे भाग्य। कनक मल कटारा, सांसद – बांसवाड़ा-डूंगरपुर से लोकसभा सांसद – BAP और कांग्रेस को रोकने के लिए सागवाड़ा से उत्तर सकते है चुनावी मैदान में – वरिष्ठ आदिवासी नेता कटारा पहले भी रह चुके विधायक।

 

 

महंत बाबा बालकनाथ, सांसद – अलवर से लोकसभा सांसद – बहरोड़ से नाम की चर्चा – हालांकि यहां बीजेपी के बड़े नेता जसवंत यादव के नाम भी मजबूत – जसवंत यादव के बेटे मोहित ने लड़ा था पिछला विधानसभा चुनाव – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के नजदीक – बहरोड़ से एक बार रह चुके विधायक। दीया कुमारी सांसद – राजसमंद से भाजपा की सांसद – जयपुर राजघराने की पूर्व राजकुमारी – जयपुर शहर की हवामहल, सिविल लाइंस या किशनपोल सीट से चुनाव लड़ सकती है – नाथद्वारा से भी नाम की चर्चाएं – सवाई माधोपुर से बीजेपी की विधायक भी रह चुकी है। राहुल कसवां सांसद – चूरू से भाजपा के युवा लोकसभा सांसद – राजगढ़ (चूरू) सीट से लड़ सकते है चुनाव – अरसे तक कसवां परिवार का इस सीट पर रहा दबदबा। सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सांसद – अभी टोंक सवाई माधोपुर से भाजपा के सांसद – कोटपुतली या देवली उनियारा से लड़ाया जा सकता है विधानसभा का चुनाव।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !