Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अनंत चतुर्दशी पर कलशाभिषेक के साथ दशलक्षण महापर्व का हुआ समापन

अनंत चतुर्दशी का महत्व जितना हिन्दू धर्म में है उतना ही अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय में भी है। जैन धर्म में अनंत चतुर्दशी के दिन निर्जल उपवास रखा जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन जैन धर्म के अनुयायी सफेद लाडू यानी कि सफेद लड्डू बनाते हैं और उन्हीं का भोग तीर्थंकरों को चढ़ाया जाता है। यूं तो जैन धर्म में सभी तीर्थंकरों की पूजा की जाती है लेकिन विशेष रूप से भगवान अनंतनाथ की पूजा करना शुभ और फलदायी होता है। इसके अलावा जैन समाज के दशलक्षण पर्व का भी समापन हो रहा है।

 

इस दिन को जैन धर्म के दिगम्बर अनुयायियों के आदर्श अवस्था में अपनाए जाने वाले गुणों को दशलक्षण धर्म कहा जाता है l भाद्रपद माह में दशलक्षण पर्व के तहत गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर बामनवास ब्लॉक के सभी जैन मंदिरों में कलशाभिषेक किए गए। इस दौरान जयकारों से जिनालय गूंज उठे। जैन समाज की ओर से अनंत चतुर्दशी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। विधान मंडल रखे गए। पुरुषों ने सफेद एवं महिलाओं ने पीले वस्त्र पहने।

 

Dashalakshana Mahaparva ended with Kalashabhishek on Annat Chaturdashi

 

जयकारों से गूंजे जिनालय, अनंत चतुर्दशी पर हुए कलशाभिषेक जयकारों से गूंजे जिनालय, अनंत चतुर्दशी पर हुए कलशाभिषेक l इस अवसर अनंत चतुर्दशी पर तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी मनाया गया है। इस अवसर पर दिगम्बर जैन मन्दिर पिपलाई के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि दिगम्बर जैन मन्दिर पिपलाई में अनन्त चतुर्दशी पर सुबह से ही सभी जैनालयों में पूजा अर्चना का दौर जारी रहा।

 

चौबीस भगवान का मण्डल माण्डकर विशेष पूजा अर्चना करते हुए और विभिन्न अर्घ चढ़ाए गए शाम को बमनवास तहसील में स्थित सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में श्रीजी के कलशाभिषेक का कार्यक्रम हुआ। भगवान जिनेन्द्र की माला की खुली बोली लगाई गई। समाज के कई लोगों ने व्रत एवं उपवास भी रखा। इस अवसर पर रमेश चन्द जैन, सुनील जैन, मुकेश जैन, आशु जैन, सुमनलता जैन, राजुल जैन, रजनी जैन, आशा जैन, एकता जैन, सपना जैन, अभिनन्दन जैन आदि कई श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे l

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !