Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना ने आज सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति को संबंधित योजनाओं प्रभारियों से वन टू वन संवाद कर प्रगति की जानकारी ली। आंगनबाड़ी योजना की समीक्षा करते हुए आदर्श आंगनबाड़ी पाठशालाओं को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों के भौतिक सत्यापन करवाने के निर्देश जारी किए।

 

 

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों को समय पर पूर्ण कराकर जल्द समायोजन कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत भवनों के समय पर निर्माण करवाने के आदेश दिए। नव सृजित पंचायतों में अभी तक समय पर नवीन पंचायत भवनों का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है उन पंचायत समितियों के  संबंधित विकास अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। विभिन्न योजना अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का टीम बनाकर भौतिक सत्यापन करवाने के अतरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहारिया को मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश जारी किए।

 

CEO Abhishek Khanna took a review meeting of the schemes in sawai madhopur

 

नवाचार योजना की विस्तृत समीक्षा की:- स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत स्वच्छता के लिए चलाए गए ई-रिक्शा की जानकारी एवं प्रगति की ब्लॉक वाइज समीक्षा की। आरआरसी के कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए आरआरसी के पंद्रह नोट स्टार्ट कार्यों को तत्काल प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही समस्त ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को समय-समय पर फील्ड विजिट कर योजना की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश जिला समन्वयक बलवंत सिंह को दिए। उन्होंने शौचालयों निर्माण कार्य का समय पर भुगतान करने की बात कहीं। सात सामुदायिक शौचालयों का कार्य शुरू नहीं कराने वाली ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। माड़ा योजना के अंतर्गत जनजातीय छात्रावास निर्माण कार्य पर चर्चा की।

 

बैठक में मनरेगा, सांसद क्षेत्रीय विकास योजना, विधायक क्षेत्रीय विकास योजना, एसएफसी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, विभिन्न स्तरों से प्राप्त जांच शिकायत आदि का समय पर निस्तारण करने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने सभी ब्लॉक्स पर सामाजिक अंकेक्षण संसाधन व्यक्तियों का मानदेय भुगतान समय पर करने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत सहरिया, मुख्य आयोजन अधिकारी बाबूलाल बैरवा, अधिशाषी अधिकारी प्रकाश चंद मीणा, मनरेगा अधिशाषी अभियंता गोपाल दास मंगल, वरिष्ठ लेखा अधिकारी प्रभाकर शर्मा, वरिष्ठ विधिक सलाहकार सत्यभान सिंह हाड़ा, एसबीएम जिला समन्वयक बलवंत सिंह के अलावा विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारी एवं डीलिंग कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !