Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर से वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का जिला स्तरीय कार्यक्रम रामसिंहपुरा स्थित राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय के ऑडोटोरियम में जिला प्रमुख सुदामा मीणा, जिला कलेक्टर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में आयोजित हुआ।

 

Chief Minister Ashok Gehlot launched free Annapurna Food Packet Scheme on the occasion of Independence Day

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा रसोई योजना की अपार सफलता के बाद मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना प्रदेश में कोई भूखा न सोए के संकल्प को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। राज्य सरकार गरीब को केन्द्र में रखकर फैसले ले रही है, जिसकी देशभर में चर्चा है। राज्य सरकार ने सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार कर आमजन को राहत देने का कार्य किया है। जनहित में लाई गई योजनाएं रेवड़ी ना होकर लोकतांत्रिक सरकार का आमजन के प्रति दायित्व है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान लाभार्थियों से वीसी के माध्यम से संवाद कर जमीनी स्तर तक योजना की क्रियान्विति को सुनिचित कर बताया कि महंगाई राहत कैंप में अब तक 1.04 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा प्राप्त जिन लाभार्थियों का पंजीकरण महंगाई राहत शिविर में नहीं हुआ है वो अभी भी अपने नजदीकी स्थाई मंहगाई राहत शिविर में जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं।

 

 

मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुदामा मीणा, जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र सिंह नरूका, प्रशिक्षु सहायक कलक्टर यषार्थ शेखर ने लाभार्थी अनिता देवी, सुगना देवी, मालती देवी, पांची देवी, हनुमान प्रसाद को मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट का वितरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !