Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ड्रोन सर्वे में फ*र्जीवाड़ा, लोगों ने दर्ज कराई आपत्ती

बामनवास/सवाई माधोपुर: उपखंड क्षेत्र की बिंजारी ग्राम पंचायत के गांव गोविंदपुरा में स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वे में फ*र्जीवाड़ा सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिंजारी के गांव गोविंदपुरा के कई परिवारों ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत को भेजे गए ड्रोन सर्वे इमेज 2.0 के नक्शे पर आपत्ति दर्ज करवाई है। ग्राम वासियों का कहना है कि हमारे परिवार लगभग 200 वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं एवं पुख्ता निर्माण कर मकान बना रखे हैं।

 

 

drone survey, people lodged objection in bamanwas sawai madhopur

 

इसके बावजूद हमारे मकानों को गैर आबादी क्षेत्र में दर्शा दिया गया है जो बिल्कुल गलत होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर मिली भगत को दर्शाता है। लोगों ने बताया कि सर्वे के समय ग्राम पंचायत स्तरीय कमेटी भी बनाई गई बताई, जिसमें मौजूदा कार्मिक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुख्ता निर्माण, बिजली के मीटर, पेयजल सप्लाई एवं मौजूदा जनजीवन को नजर अंदाज कैसे कर दिया। यह सत्यता पर सवालिया निशान खड़े करता है।

 

 

 

 

हैरत की बात यह भी है कि जैन मोहल्ले के नाम से जाने जाने वाला यह क्षेत्र आबादी और गैर आबादी आधा-आधा बांट दिया गया, जबकि यहां ग्राम पंचायत द्वारा आवासीय पट्टा भी जारी किया जा चुका है। इन परिवारों की मांग है कि इमेज 2.0 से बने नक्शे एवं सर्वे को निरस्त कर राजस्व रिकॉर्ड को दुरुस्त किया जाये। ग्राम वासियों ने इसकी शिकायत ज्ञापन के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रशासन एवं उपखंड अधिकारी को दर्ज करवा दी है। ज्ञापन देने वालों में रमेश चंद जैन, सुभाष जैन, अशोक जैन, महेश चंद जैन, राजमल जैन, राकेश जैन, श्यामलाल जैन, राजेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, नरेंद्र जैन, पूरणमल जैन, नेमीचंद जैन सहित कई लोग शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !