Sunday , 7 June 2026
Breaking News

छात्राएं कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी में 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार द्वारा संचालित कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक छात्राएं 31 अक्टूबर, 2025 तक नोडल विभाग की वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकती हैं।

 

Girls should apply for Kalibai Bhil Meritorious Girl Student Scooty by 31st October.

 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मनोज कुमार मीना ने बताया कि इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित सभी नियम, दिशा-निर्देश एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि छात्राएं अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर सिटिजन एप, जी2जी पोर्टल के स्कॉलरशिप (सीई, टीएडी, माईनोरिटी) आइकन पर क्लिक करके आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र भरने से पूर्व संबंधित छात्रा/अभिभावक योजनाओं से संबंधित नियम एवं संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों एवं दिशा-निर्देशों की भली-भांति अध्ययन कर ही आवेदन करे। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए छात्रा के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है तथा इसमे भरी हुई सूचनाएं यथा जाति, मूल-निवास, बैंक डिटेल आदि अपडेट होना आवश्यक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !