Friday , 4 September 2026
Breaking News

जेड प्लस सुरक्षा लिए हुए पीएमओ का फर्जी अधिकारी किरन पटेल गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुजरात के एक व्यक्ति को खुद को पीएमओ (PMO) यानि प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताकर सुरक्षा एजेंसियों को बेवकूफ बनाने वाला ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केंद्र सरकार का अतिरिक्त सचिव बनकर सुरक्षा व अन्य अतिथि सेवाओं का मजा लेने वाले ठग को एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान किरन भाई पटेल के तौर पर हुई है जो गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाला है।

 

India news Kiran bhai Patel arrested for posing as PMO official in Jammu Kashmir

 

 

किरन पटेल के साथ तीन अन्य लोग थे शामिल, कई वीआईपी सेवाओं का उठाया आनंद :

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किरन भाई पटेल अकेले नहीं थे। उनके साथ तीन अन्य और लोग थे जो अभी फरार है। कहा जा रहा है कि किरन भाई पटेल को गिरफ्तार करने से पूर्व वे तीनों कश्मीर भाग गए होंगे। अदालती दस्तावेज के अनुसार सतर्क सुरक्षा अधिकारियों ने किरन पटेल को कश्मीर घाटी की उसकी तीसरी यात्रा के दौरान गत 3 मार्च को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने से पूर्व ठगों ने जेड प्लस सुरक्षा कवर, एक बुलेटप्रूफ महिंद्रा स्कोर्पियो एसयूवी व एक पांच सितारा होटल में कई वीआईपी सेवाओं का आनंद उठाया है।

 

 

पुलिस को 2 मार्च को मिली थी सूचना, 3 मार्च को किया गिरफ्तार:

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि क्रिमिनल इनवेस्टिगेटिव डिपार्टमेंट ने गत 2 मार्च को सूचना दी थी कि खुद को पीएमओ कार्यालय में एडिशनल डायरेक्टर बताने वाला व्यक्ति कश्मीर आ रहा है। सूचना मिलने पर श्रीनगर पुलिस ने एक टीम का गठन किया एवं श्रीनगर में स्थित फाइव स्टार होटल ललित पहुंची जहां किरन भाई पटेल ठहरे हुए थे। पुलिस ने किरन पटेल से कुछ सवाल पूछे लेकिन उनके जवाब पर पुलिस को शक हुआ। उसके पश्चात पुलिस किरन पटेल को निशात पुलिस स्टेशन लेकर आ गई। जहां पुलिस के सामने किरन पटेल ने अपना अपराध क़ुबूल लिया। किरन पटेल को पुलिस ने 3 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया था।

 

India news Kiran bhai Patel arrested for posing as PMO official in Jammu Kashmir

 

पुलिस ने गत शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए बताया कि किरन भाई पटेल पीएमओ (PMO) नई दिल्ली में एडिशनल डायरेक्टर के रूप में अपने आप को पेश करते रहे लेकिन वो वहां किसी पद पर नहीं हैं। साथ ही पुलिस ने बताया है कि पटेल से दस फर्जी विजिटिंग कार्ड व दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार किरन भाई पटेल 17 मार्च तक पुलिस रिमांड पर थे। पुलिस ने पटेल के खिलाफ निशात पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 का मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार किरन भाई पटेल के विरुद्ध गुजरात में और भी तीन मामले दर्ज हैं। किरन पटेल कश्मीर में कई हेल्थ रिसॉर्ट्स पर सीआरपीएफ व जम्मू-कश्मीर पुलिस की निगरानी में सैर सपाटे पर गए थे, जहां उन्होंने कई वीडियो बनाए और उन्हे अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए थे। इस दौरान पटेल को सिक्योरिटी व बुलेटप्रूफ गाड़ी भी दी गई थी।

 

इंटेलिजेंस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार किरन पटेल गिरफ्तारी से पहले भी खुद को पीएमओ (PMO) में एडिशनल डायरेक्टर के तौर पर दो बार कश्मीर आ चुके थे। जब पटेल दूसरी बार कश्मीर आए थे तब उनको सर्विलांस पर रखा गया। दूसरी ट्रिप पर उनका परिवार भी उनके साथ था। पुलिस के अनुसार किरन भाई पटेल हर यात्रा के दौरान कश्मीर आकर अलग-अलग बहाने से सुविधाओं का आनंद लेते थे और सैर-सपाटा करते थे।

 

India news Kiran bhai Patel arrested for posing as PMO official in Jammu Kashmir

 

किरन भाई पटेल के विरुद्ध दर्ज पुलिस शिकायत में बताया गया है कि ये व्यक्ति पैसे और सुविधाएं ऐंठना चाहता था। किरन पटेल की गिरफ्तारी की खबर बीते गुरुवार को उस समय सामने आई थी जब उन्हें श्रीनगर की एक अदालत में पेश किया गया। इंटेलिजेंस के इसी वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कश्मीर जैसी जगह पर सुरक्षा के हवाले से ये एक बहुत बड़ी चूक है। सोशल मीडिया पर किरण पटेल को सुरक्षा देने व सरकार को गुमराह करने के लेकर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !