Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 45 लोगों के काटे चालान, 2 प्रतिष्ठान किए सीज

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्ती की जा रही है। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा, तहसीलदार प्रीति मीना एवं नायब तहसीलदार सहित टीमों ने जिला मुख्यालय के बाजारों में औचक कार्रवाई की गई।

 

 

कार्रवाई के दौरान जिला मुख्यालय पर गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 45 चालान काटकर 10 हजार 200 रूपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा एवं तहसीलदार प्रीति मीना ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बाजार में बिना मास्क घूमने वाले एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर चालान काटे।

 

Invoices deducted for 45 people for violating corona guidelines, 2 establishments seized in sawai madhopur

 

उपखंड अधिकारी की टीम ने 15 चालान एवं 2300 रूपए का जुर्माना वसूला तथा 2 प्रतिष्ठान( फ्रेंन्ड्स मोबाइल शॉप एवं एचपी गैस एजेन्सी) सीज किए। इसी प्रकार तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने 17 चालान काटकर 55 सौ रूपए का जुर्माना तथा नायब तहसीलदार की टीम ने 13 चालान काटकर 2400 रूपए का जुर्माना वसूला।

 

टीम द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए गाइडलाइन की पालना करने, मास्क लगाने तथा दोे गज की दूरी का पालन करने के लिए समझाईश भी की गई। उन्होंने दुकानों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ ही जिन लोगों द्वारा टीके की डोज नहीं ली है, उन्हें टीका लगवाने के लिए समझाईश की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !